पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समस्त थानों पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन
1 min readजनपद सुलतानपुर के समस्त थानों पर ‘सैनिक सम्मेलन’ का आयोजन
आज दिनांक 06.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
संबंधित प्रभारी निरीक्षकों द्वारा थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण के साथ बैठक कर उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। आगामी ड्यूटी व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों से सभी को विस्तार से अवगत कराया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाना, उनमें अनुशासन बनाए रखना और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करना रहा।

