पुलिस ने 14 साल से फरार चल रहे 35 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
1 min read14 साल बाद बड़ी सफलता, नरेश कुशवाह हत्याकांड का शार्प शूटर गिरफ्तार
धौलपुर, राजस्थान
धौलपुर पुलिस ने 14 साल से फरार चल रहे 35 हजार रुपये के इनामी आरोपी रोबिन सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे टोल से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार रोबिन सिंह ने 27 दिसंबर 2012 को साथी सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर छात्र नेता नरेश कुशवाह की हत्या की थी। इस मामले में अन्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एसपी विकास सांगवान के निर्देशन और एएसपी वैभव शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम ने करीब 8 माह तक विभिन्न राज्यों में तलाश कर तकनीकी व गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ा। टीम ने 6000 किमी से अधिक सफर कर सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
आरोपी पहचान छिपाकर नेपाल व पूर्वोत्तर राज्यों में रह रहा था और नाम-पता बदल चुका था। गिरफ्तारी में कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Bite जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।
