स्व जनगणना के लिए उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी ने ली महत्वपूर्ण बैठक
1 min read
धौलपुर,

स्वजनगणना (Self Enumeration) के कार्य को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वजनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपखंड अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वजनगणना कार्य को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक नागरिक तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान कार्य के सुचारू संचालन, डेटा की शुद्धता, समय पर रिपोर्टिंग एवं जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही, सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश मीणा, अधिशाषी अधिकारी उत्तम चंद्र बंसल, ब्लॉक सीएमएचओ गब्बर मीणा, सीडीपीओ अर्पित श्रीवास्तव तपेश बिधूड़ी, यादवेन्द्र सिंह तौमर, सुमित तिवारी एवं कामिनी श्रीवास्तव भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वजनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
