बाड़ी विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने की स्व-गणना
1 min readबाड़ी विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने की स्व-गणना
जिले के सभी नागरिकों से स्व-गणना करने के लिए की अपील
धौलपुर,
जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत द्वारा स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना पूर्ण की गई।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा के अंतर्गत नागरिक 1 से 15 मई तक स्वयं अपने परिवार के सभी आवश्यक विवरण आधिकारिक वेब पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं।
बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, जिसके माध्यम से सरकार को योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण तथा कल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया न केवल सरल और सुरक्षित है, बल्कि यह समय की बचत भी करती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचते हुए केवल अधिकृत पोर्टल पर ही अपनी जानकारी साझा करें।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

