May 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चौकी प्रभारी आशीष सिंह का हुआ तबादला, क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी विदाई

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह को भावभीनी विदाई, साथियों ने दी शुभकामनाएं
हैरिग्टनगंज अयोध्या

जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हैरिंग्टनगंज चौकी परिसर में चौकी प्रभारी आशीष सिंह के स्थानांतरण पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
आशीष सिंह अपने मृदुल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया।
इस अवसर पर एसआई वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, शाहगंज चौकी प्रभारी, रामाज्ञा, राजेश जूहेल, सुनील कुमार सहित समस्त चौकी स्टाफ मौजूद रहा। वहीं प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, पंकज सिंह, कृष्ण दत्त सिंह, रविंद्र सिंह, हरीश जायसवाल, मिथुन, लक्ष्मण, वेद प्रकाश तिवारी, राकेश मिश्रा और रजनीश पांडे सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
समारोह के अंत में आशीष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिला सहयोग और स्नेह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने नए स्थान पर भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *