एडीशनल डायरेक्टर डॉ नताशा वर्मा को रिश्वत लेते हुए CBI ने किया गिरफ्तार
1 min readउत्तर प्रदेश मेरठ के CGHS आफिस में एडीशनल डायरेक्टर डॉ नताशा वर्मा को रिश्वत लेते हुए CBI ने गिरफ्तार किया है.

डॉ नताशा ने अपने दफ्तर के स्टाफ तरूण से तबादले के बदले 50 हजार रूपये की घूस मांगी थी. इसके अलावा एक निजी अस्पताल को CGHS पैनल में रिन्यूवल के लिए 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी.
CBI ने जाल बिछाकर कल शाम डॉ नताशा को रंगेहाथ पकड़ लिया. डॉ नताशा का ड्राइवर भी इस घूसखोरी में शामिल था.
मेरठ के 16 निजी अस्पतालों से भी डॉ नताशा CGHS पैनल में रिन्युवल के लिए करोड़ों रूपये की डील कर रही थी. डॉ नताशा से पहले कुछ महीने पहले एक और अफसर को 5 लाख की घूस लेते CBI ने गिरफ्तार किया था.
