May 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संघमित्रा बौद्ध विहार के अम्बेडकर पार्क मे गौतम बुद्ध की मनाई गई जयंती

1 min read
Spread the love

संघमित्रा बौद्ध विहार अम्बेडकर पार्क में तथागत गौतम बुद्ध जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

बांदा

संघमित्रा बौद्ध विहार अंबेडकर पार्क कचेहरी चौराहा बांदा में शुक्रवार को तथागत गौतम बुद्ध जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई,बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमें बुद्ध वंदना खीर दान धम्म विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी महिला ,पुरुष ,बच्चों ने सहभागिता किया कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया बुद्ध के जीवन पर आधारित विश्व शांति के मार्ग को सभी को अपनाना चाहिए विश्व में महात्मा गौतम बुद्ध के विचार बुद्ध जी ने बगैर अस्त्र लिए हुए शांति का दूत बनकर पूरी दुनिया में धर्म (धम्म )को विस्तारित करने का काम किया ।
और आज संपूर्ण विश्व में बुद्ध (धम्म )को स्वीकार किया गया साथ ही मानवता शांति करुणा मैत्री का संदेश महात्मा तथागत गौतम बुद्ध ने दुनिया को देने का काम किया सभी वक्ताओं ने दुनिया में शांति का संदेश देने वाले महात्मा गौतम बुद्ध को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक बधाइयां मंगल कामनाएं की साथ ही दुनिया में शांति के संदेश देने के लिए संपूर्ण मानववाद को प्रेरित किया गया इस अवसर पर ऑल अधिकारी कर्मचारी शिक्षक विकास परिषद के
जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार (राजा)द्वारा लिखित तथागत गौतम बुद्ध की विचारों को उनके द्वारा समाज में प्राप्त तमाम तरह की बुराइयों को समाप्त करने की प्रेरणा प्रदान की गई साथ ही संगठन के प्रांतीय संयोजक डी०के० वर्मा जी, एवं राष्ट्रीय संयोजक सत्यस्वरूप जी, तथा राष्ट्रीय संयोजक श्री एमएल वर्मा जी ,मंडल संयोजक महेश साहिल जी ,जीतू वर्मा जी, जेपी सिंह जी ,सुखलाल बौद्ध जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा बांदा एवं प्रदेश सदस्य भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण द्वारा तथागत बुद्ध के शांति के मार्ग पर चलने के लिए संपूर्ण विश्व को आह्वान किया एवं सभी के द्वारा तथागत बुद्ध को उनकी प्रेरणा के लिए उनकी जयंती पर मंगल कामनाएं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *