May 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों को रोकने हेतु करें अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार :-डीएम

1 min read
Spread the love


धौलपुर

जिला स्तरीय नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता को जिले में नशा मुक्ति अभियान का संचालित करने के निर्देश दिए। नशा मुक्ति कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार कर आमजन को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी आमजन को प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में महाविद्यालय एवं विद्यालयों के पास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू आदि नशीले पदार्थो की बिक्री ना हो। अवैध मादक पदार्थो की बिक्री व तस्करी करने वालों पर निगाह रखी जाना सुनिश्चित करें।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के भण्डारण व क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। अवैध मादक द्रव्यों के क्रय-विक्रय में लिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को मौखिक अथवा लिखित रूप में दें जिससे पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में कार्यदिवस के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों को रोकने हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। जिससे विद्यार्थियों में नशे की लत को दूर किया जा सके। बैठक के दौरान ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नम्बर 1933 के पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह जांगल, औषधि निरीक्षक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *