May 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

घर में लगी आग ने किया सब कुछ तबाह, पुलिस पहुंची मौके पर राजस्व निरीक्षक ने किया मौका मुआयना

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद के कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुसीवा में बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे एक घर में अचानक आग लग जाने से कोहराम मच गया, बता दे कि आग लगने की जानकारी होते ही आनन्-फानन में घरवालों और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन कई घंटों पश्चात किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग ने काफी कुछ जलाकर राख कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी को जान माल की कोई हानि नहीं हुई। इस घटना की जानकारी होते ही कमासिन थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घर में आग लगने का कोई कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका साथ ही लगभग 4 से 5 लाख तक के नुकसान की बात कही गई। हालांकि राजस्व निरीक्षक को जानकारी देने पर मौके पर आए और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। घर में रहने वाले ज्ञानचन्द्र और रामसजीवन ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन घर में रखा अनाज, भूषा और घर का खपरैल आदि जलकर राख हो गया है। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया है कि आग के लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन घरवालों का काफी नुकसान हो गया है हालांकि संबंधित अधिकारी लोगों ने मौका मुआयना कर लिया है। पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *