भीषण गर्मी में राहत: कचहरी चौराहे पर शुरू हुआ निशुल्क शीतल पेयजल केंद्र
1 min readबांदा
बांदा में बढ़ती गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए जिलाधिकारी द्वारा सराहनीय पहल की गई है। कचहरी चौराहे (पुल के नीचे) निशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था कराई गई है, जिसका उद्घाटन स्वयं जिलाधिकारी अमित आसेरी बांदा ने किया।
इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम जनता को तेज धूप और गर्मी से राहत प्रदान करना है। अब इस व्यस्त चौराहे से गुजरने वाले लोगों को ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधाएं लोगों के लिए काफी राहतकारी साबित हो रही हैं।

