नवीन सब्जी मंडी गेट नंबर 2 पर अवैध कब्जा और ट्रैफिक जाम की समस्या
1 min readअमहट नवीन सब्जी मंडी सुल्तानपुर में गेट नंबर 2 पर अवैध कब्जा और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही
सुल्तानपुर

अमहट नवीन सब्जी मंडी के गेट नंबर 2 पर अवैध कब्जे और ट्रैफिक अवरोध की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
मंडी में प्रवेश करते ही मुख्य रोड पर कुछ व्यापारियों द्वारा सब्जियों को रोड के बीचों-बीच ढेर लगाकर बेचने की अवैध प्रथा जारी है, जिससे किसानों, खरीदारों और वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
व्यापारी रोड के मध्य सब्जियों के बड़े-बड़े ढेर लगा देते हैं। इससे वाहनों को घुमकर निकलना पड़ता है और कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अगर यही सब्जियां रोड के किनारे निर्धारित जगह पर लगाई जाएं, तो मंडी में आवाजाही सुचारू रूप से हो सकती है।इसके अलावा, ट्रक, पिकअप जैसी चार पहिया गाड़ियां भी मंडी के नियमों की अनदेखी करते हुए किनारे या पार्किंग स्थल पर खड़े होने के बजाय दुकानों के सामने या रास्ते में इधर-उधर खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे रास्ता और अधिक संकरा हो जाता है।
मंडी समिति के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं
मंडी समिति के नियम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि सब्जियां केवल निर्धारित किनारों पर ही लगाई जाएंगी और सभी वाहनों को पार्किंग के उचित स्थान पर ही खड़ा किया जाएगा। लेकिन इन नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।स्थानीय रहवासी, किसान और नियमित खरीदार इस समस्या से बेहद परेशान हैं। उन्होंने मंडी प्रशासन से अपील की है कि गेट नंबर 2 पर सख्ती बरती जाए, अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।चिंता की बातमंडी समिति के गार्ड गेट पर ही कार्यालय है,
फिर भी मंडी के अंदर हो रहे ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे मंडी में हर समय जान-माल की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।
लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और मंडी समिति समय रहते सख्त कदम नहीं उठाती, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
