April 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी के द्वारा दो विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

बांदा

जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी ने आज विकास खण्ड बडोखरखुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का औचक निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता का आॅकलन बच्चों से प्रश्न पूंछकर किये। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों का रूझान विद्यालय की ओर बढायें और बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने बच्चों का स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत पंजीकरण कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में आवश्यक साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिये।
इसके उपरान्त उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक कक्षाओं में दी जा रही शिक्षा के बारे में अध्यापकों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में मिड डे मील के वितरण किये जाने एवं मिड डे मील तैयार किये जाने हेतु किचेन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में समुचित पेयजल की व्यवस्था एवं पंखों का संचालन रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *