कांग्रेसियों ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई
1 min readबांदा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशानुसार डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती का कार्यक्रम अम्बेडकर नगर, ग्राम पंचायत तिंदवारा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कांग्रेस जनों के साथ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको हार्दिक श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि “संविधान निर्माता बाबासाहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिये बराबरी, बंधुत्व और न्याय की स्थापना की थी। सबको समान अवसर और समान अधिकार उनकी विचारधारा का मूल है। आज उनकी जयंती पर हम संविधान के मूल्यों व बाबा साहब के विचारों की रक्षा का संकल्प लें।
बाबा साहेब के संविधान को BJP- RSS से खतरा है, …संविधान और लोकतंत्र बचाना ही अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि है, आज 14 अप्रैल है, पूरा देश बाबा साहेब का जन्मदिन मना रहा है। BJP- RSS के लोग भी ऊपर से दिखाने के लिए अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं। मगर अंदर से इनका दिल काला है, इनके मन में बाबा साहेब के संविधान को लेकर खोट है। इनको जिस दिन मौका मिला, ये लोग संविधान को दफन कर मनुस्मृति के हिसाब से देश चलाना शुरू कर देंगे!
अगर आप सच में बाबा साहेब को मानते हैं तो आपको सबसे पहले लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई में शामिल होना पड़ेगा। क्योंकि संविधान और लोकतंत्र को लेकर RSS -BJP के इरादे ईस्ट इंडिया कम्पनी से भी खतरनाक है। ये जनता को गुलाम बनाकर देश की सारी संपत्ति और मशीनरी पर अंग्रेजों की तरह कब्जा करने की मंशा रखने वाले लोग हैं।
मगर BJP- RSS को पता है कि जब तक इस देश में कांग्रेस और राहुल गांधी हैं, तब तक ये किसी भी कीमत पर संभव नहीं है। इसलिए ये लोग कांग्रेस को कमजोर करने के लिए किसी भी कीमत पर गिरने को उतारू हैं, मगर आप को BJP- RSS की संविधान विरोधी असलियत जान लेना चाहिए –
ये वो लोग हैं, जो संविधान बदलकर देश के संसाधनों पर पहला हक अडानी और अंबानी को देना चाहते हैं। इनको देश के करोड़ों गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासी और वंचित जनता की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जब तक संविधान रहेगा, तब तक ये ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसलिए RSS और BJP शुरू से संविधान के पीछे पड़े हैं।
RSS ने आजादी के वक्त भी संविधान को खत्म करने के लिए कई कुचक्र रचे, मगर कभी गांधी जी तो कभी नेहरू जी ने ढाल बनकर संविधान को बचाया। अब कांग्रेस और राहुल गांधी बाबा साहेब का संविधान बचा रहे हैं।
आजादी के बाद जब बाबा साहेब ने जब संविधान बना दिया तो RSS ने ये कहकर इनका अपमान किया कि इस संविधान में भारतीय जैसा कुछ है ही नहीं। ये सुनकर बाबा साहेब को बहुत कष्ट हुआ, वे भीतर से काफी दुखी हुए।
कुछ महीने पहले की बात है जब अमित शाह ने खुलेआम संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान कर देश के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और वंचितों की भावना को आहत किया। सत्ता के अहंकार में उसने आज तक माफी नहीं मांगी।
RSS अपने मुख्यालय पर संविधान द्वारा मान्य राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को 65 साल तक नहीं फहराने दिया। इसने देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का हमेशा तिरस्कार किया है।
मोदी ने लोकसभा के चुनावी मंच से कई बार जाति जनगणना का खुलेआम विरोध करके बता दिया कि पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों के प्रति उनकी मानसिकता ठीक नहीं है। उसका इरादा बाबा साहेब के अधिकार, बराबरी और सामाजिक न्याय के सपने को पूरा नहीं होने देना है।
2024 लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल, नागौर से उम्मीदवार ज्योति मिर्धा, सांसद अनंतकुमार हेगड़े, फैजाबाद से सांसद लल्लू सिंह ने खुलेआम संविधान को बदलने की बात कही थी। मगर तब जनता ने समझदारी दिखाते हुए उनके इरादे को नाकाम कर दिया था।
मैं फिर कह रहा हूं। देश के लोग अगर समय रहते एक होकर RSS-BJP को सबक न सिखाया तो ये लोग संविधान को बदलेंगे फिर आरक्षण को खत्म कर देंगे। ये लोग किसी भी कीमत पर बाबा साहेब के सपने को पूरा नहीं होने देंगे।
अगर आपने कांग्रेस को मजबूत नहीं किया तो आरक्षण छोड़िए… BJP सरकार आम जनता से वोट देने का अधिकार तक छीन लेगी। अगर मेरी बात पर भरोसा ना हो तो RSS और BJP का इतिहास खंगाल लीजिए!
अगर आप सचमुच बाबा साहेब को मानते हैं तो सबसे पहले आपको अपने अधिकारों के लिए, संविधान की रक्षा के लिए इस तानाशाह सरकार से लड़ाई लड़ना होगा, वर्ना ये लोग बाबा साहेब का नाम लेते-लेते उनका संविधान खत्म कर देंगे।”
इस अवसर पर एआईसीसी रमेश चन्द्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, जिला उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, सूरज बाजपेई एड0, जिला महासचिव अमित तिवारी, जितेन्द्र गौरव, संजय गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई जिला प्रवक्ता राम मिलन सिंह पटेल एड0 ने भी बाबा साहब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला,बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, ब्लॉक अध्यक्ष महुआ शक्ति प्रताप सिंह, इरफान खान सभासद, जितेन्द्र गुप्ता, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन व ग्रामवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

