भाजपा के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान; ‘सेवा ही संगठन’ का दिया संदेश
1 min read
अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन सभी बूथों पर चल रहा है इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने मिल्कीपुर विधानसभा के देवरिया में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर मन्दिर की साफ सफाई किया।।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। आज स्थापना दिवस के अवसर पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को दोहरा रहे हैं। अंत्योदय और सेवा भाव ही हमारी पार्टी की मूल पहचान है।”
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया की पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता पूरे जिले में सफाई अभियान एवं घर घर जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।।
इस मौके पर पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा,मण्डल अध्यक्ष संदीप कुमार देवेंद्र पाण्डेय अभिषेक सोनी राजेश कौशल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

