सुंदरम सदन में “सुंदरम साहित्य संस्थान” के तत्वावधान में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन
1 min readलखनऊ में गूंजा ‘जिज्ञासु’ का नाम, डॉ. तारकेश्वर मिश्र सम्मानित
अंबेडकर नगर ।

लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सुंदरम सदन में रविवार को सुंदरम साहित्य संस्थान के तत्वावधान में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:45 बजे हुआ, जिसमें विभिन्न जनपदों से आए साहित्यकारों ने अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
इस अवसर पर अम्बेडकर नगर के प्रख्यात कवि एवं मंच संचालक डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ को उनके साहित्यिक योगदान के लिए “सुंदरम साहित्य साधना सम्मान” से सम्मानित किया गया । साथ ही लखनऊ के साहित्यकार श्री संजय कुमार को भी इसी सम्मान से नवाजा गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र भूषण ने की । वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ तिवारी, महामंत्री हरिमोहन वाजपेई ‘माधव’ तथा संयोजक डॉ. ममता पंकज की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।
काव्य गोष्ठी में विभिन्न विधाओं के कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा । अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
