April 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न, परशुराम जयंती व अन्य विषय पर चर्चा

1 min read
Spread the love

बसखारी अंबेडकर नगर

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अंबेडकर नगर की एक आवश्यक बैठक रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर अकबरपुर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक पंडित आत्माराम त्रिपाठी तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे किया संगठन में 19 अप्रैल को परम भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया जिला अध्यक्ष पंडित राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा भगवान परशुराम जयंती विगत वर्षों की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाई जाएगी विगत वर्ष बसखारी में मनाया गया था जिसमें
शोभायात्रा निकाली गई थी वर्तमान सत्र में जिला मुख्यालय पर मनाए जाने का निर्णय लिया गया जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में रथ व डीजे का भी प्रयोग किया जाएगा शोभायात्रा तहसील तिराहे से शुरू होकर शहजादपुर बाजार का भ्रमण करते हुए फिर से वहीं तहसील तिराहे पर समाप्त की जाएगी । इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित हृदय मणि मिश्रा परशुराम सेवा के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला वगीस मिश्रा अनिल पांडे नरसिंह भगवान उपाध्याय जिला सलाहकार हरिशंकर तिवारी जिला अध्यक्ष महिला महासभा कल्पना तिवारी जनार्दन पांडेय सहित भारी संख्या में लोगों पर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *