April 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आंधी तुफान के कारण मुख्य मार्गों पर गिरे हुए पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया

1 min read
Spread the love

आंधी तूफान से कई जगह टूटे पेड़

मुख्य मार्गों पर गिरे हुए पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया

एसडीएम विजय यादव ने दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश

लहार
अनुभाग के रोन एवं मिहोना क्षेत्र में शनिवार शाम को आए तीव्र आंधी तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए जिससे कुछ जगहों पर मुख्य मार्ग बाधित हो गए एसडीएम विजय यादव ने तत्काल सक्रियता का दिखाते हुए समस्त तहसीलदारों ,नायब तहसीलदारों नगर पालिका सीएमओ एवं संबंधित थाना प्रभारीयों से चर्चा की एवं निर्देश दिए तत्काल संबंधित जगहों पर टीमों को सक्रिय करते हुए अधिकारी कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला नगर पालिका मिहोना एवं रोन में लगभग 8 से 10 जगह पर पेड़ टूट कर गिरने से मार्ग बाधित हो चुके थे वहीं नगर पालिका मिहोना में नगर पालिका का स्वागत द्वार भी टूटकर गिरने से मार्ग बाधित हुआ था तत्काल संबंधित नगर पालिका सीएमओ रमाशंकर शर्मा ने टीम को एक्टिव करते हुए टूटकर गिरे हुए पेड़ों को नगरपालिका स्वागत दरवाजे को मार्ग से हटाकर मार्ग को खुलवाया एसडीएम के निर्देशन पर अन्य बाधित रास्तों को भी खुलवाने का कार्य किया जा रहा है

सभी पटवारी अपने क्षेत्र में पहुंचकर करेंगे निरीक्षण
एसडीएम ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए आदेश दिए हैं कि कल समस्त पटवारी जहां भी ओलावृष्टि की वजह से फसलों में क्षति हुई है वहां पहुंचकर फसलों का निरीक्षण करेंगे एवं जहां फसल नुकसान निर्धारित प्रतिशत से ऊपर है वहां प्रकरण बनाकर तत्काल संबन्धित तहसीलदार न्यायालय में प्रस्तुत करें ताकि प्रभावित किसानों को नियमा अनुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जा सके..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *