करणी सेना से सविता सिंह को मिली अवध प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष की कमान
1 min read
अयोध्या
करणी सेना से सविता सिंह को मिली अवध प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष की कमान शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
करणी सेना ने अपने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए सविता सिंह को अवध प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सविता सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ‘दादा’ जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति विदुषी सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष आशीष राजा जी तथा समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है।
सविता सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ खरा उतरेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अवध प्रांत में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर इसका विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने “जय माँ भवानी जय श्री राम का का उद्घोष किया।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सविता सिंह की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में अवध प्रांत में करणी सेना को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

