April 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

112.27 लाख से साईं आश्रम खोदेपुर मजनाई का होगा विकास 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

विकास खंड मिल्कीपुर  के ग्राम पंचायत मजनाई स्थित सत्य साईं दाता आश्रम खोदेपुर के लिए पर्यटन विभाग ने 112.27 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से आश्रम में मूलभूत सुविधाओं यात्री निवास, सुलभ प्रसाधन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बेंच और साइनेज विद बारकोड आदि का विकास के लिए किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।यहां प्रतिवर्ष दूर दराज के इलाकों से हजारों भक्त अपनी आस्था प्रकट करने आए हैं।

गांव के पूर्व प्रधान पवन यादव ने बताया कि उनकी मांग पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के विशेष प्रयास से पर्यटन विभाग ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। बताया कि मजनाई गांव स्थित सत्य साईं दाता आश्रम खोदेपुर प्राचीनतम गद्दियों में शामिल है। यहां से ही सत्य साईं दाता पंथ की शुरुआत लगभग 312 वर्ष पूर्व हुई थी।इस पंथ के प्रवर्तक मोहनशाह दाता जो कि मजनाई गांव के ही निवासी थे उन्होंने इसकी शुरूआत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *