हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल इसको गौरवशाली बनाने की हम सब की जिम्मेदारी :- बैसला
1 min readधौलपुर राजस्थान।
खिलाड़ी जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत करें
हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल इसको गौरवशाली बनाने की हम सब की जिम्मेदारी-बैसला
धौलपुर

जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के तत्वाधान में पंच गौरव एक जिला एक खेल कार्यक्रम अंतर्गत इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कोषाधिकारी सतीश बैसला, विशिष्ट अतिथि मुख्य योजना अधिकारी भरत राव, शैलेंद्र सिंह बोहरा अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश बैसला ने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ खेल कौशल के प्रदर्शन की बात कही और पंच गौरव में चयनित हॉकी खेल को राजस्थान एवं देश के अंदर ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और बताया जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ब्लॉकों के चयनित हॉकी के प्रशिक्षण केंद्र और खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन किट और उपकरण राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किए जाएंगे खिलाड़ी अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। शैलेंद्र सिंह बोहरा अध्यक्ष हॉकी संघ धौलपुर ने कहा हॉकी का धौलपुर का सुनहरा इतिहास रहा है और यह सभी युवा खिलाड़ी उसे सुनहरे दौर को पुन वापस लेकर आएंगे। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार के द्वारा पंच गौरव में चयनित हॉकी खेल के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला एवं खिलाड़ियों को हॉकी खेल की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया और राजस्थान सरकार के द्वारा जो भी सुविधा खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही है उसके बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा विद्यार्थी सचिव जिला ओलंपिक संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजय बघेल पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हॉकी संजीव झा बोली भाजपा पदाधिकारी रितेश सक्सेना अमृतलाल प्रहलाद अग्रवाल जिला फुटबाल संघ के सचिव संदीप राणा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन हॉकी कोच योगेश कुमार थापा अंशुल राणा प्रवेश परमार कोच अमृतलाल रामेश्वर इरशाद मिर्जा फारूक बैग मिर्जा खादिम बैग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा
