March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाइक सवार दंपति को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर पत्नी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

बांदा

बांदा के कमासिन दांदो मार्ग पर रविवार को सुबह लगभग पांच बजे कल्लू पुर मोड़ के पास एक बाइक सवार दंपति को ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमे महिला की दुखद मृत्यु हो गई।
बता दें कि यह पूरा मामला बांदा जनपद के थाना कमासिन क्षेत्र अंतर्गत कल्लूपुर मोड़ के पास का है जहां पर पछौंहा गांव के निवासी विद्यानंद अपनी पत्नी सविता उम्र लगभग 37 वर्ष को इलाज हेतु फतेहपुर जनपद बाइक से लेकर जा रहे थे कि तभी ओवर लोड अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे पीछे बैठी सविता ट्रक की चपेट में आ गई जिसकी मौके पर दुखद मृत्यु हो गई।पति विद्यानंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से पति – पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया तथा पति को हल्की चोट आई है जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने शव‌ का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *