March 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फरार चल रहे दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित, पुलिस तलाश में जुटीं

1 min read
Spread the love

अयोध्या मिल्कीपुर

जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने इनायतनगर थाना क्षेत्र में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिशों के चलते की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनायत नगर थाना क्षेत्र के परशपुर सथरा गांव निवासी विपिन तिवारी ने 10 अक्टूबर 2025 को रुपेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित के अनुसार, जब वह दुर्गा पूजा स्थल पर माता रानी की चुनरी चढ़ाने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने घात लगाकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया गया कि हमलावरों ने पहले उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर लोहे की रॉड से हमला शुरू कर दिया। विरोध करने पर एक आरोपी ने असलहा उनकी कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़ित ने अपनी जान बचाई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रुपेन्द्र कुमार यादव सहित कुल पांच आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने पहले ही तीन आरोपियों—रुपेन्द्र यादव, अमन तिवारी और कुलदीप पासी—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
इन फरार आरोपियों की पहचान शिवम दूबे पुत्र अरुण दूबे निवासी ग्राम सिधौना (थाना कुमारगंज) तथा संदीप पासी पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम डेहरियावा (थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर) के रूप में हुई है।
क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *