ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे युवक की रोटावेटर में फंसकर दर्दनाक मौत
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के थाना खंडासा के रामनगर अमावा सूफी गांव में शुक्रवार दोपहर रोटावेटर में फंसकर एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हरि प्रसाद (26) पुत्र राम अचल प्रजापति ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे तभी अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर कर रोटावेटर में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने देखा और ट्रैक्टर बंद करके घर वालों को सूचना दी, पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से घायल को रोटावेटर से निकाला गया लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की शरीर का ऊपरी लहूलुहान हो गया था। समझा जा रहा है कि चलते ट्रैक्टर में कोई सेटिंग करते समय गिरने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
