पिता की मौत के 24 घंटे के भीतर पुत्र की मौत से गांव व क्षेत्र में मचा हड़कंप
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र के अमानीगंज ब्लॉक अंतर्गत अटेसर गांव में एक ही परिवार पर 24 घंटे के भीतर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले पिता की मौत हुई और उसके अगले ही दिन बड़े बेटे की भी मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, खंडासा थाना क्षेत्र के अटेसर गांव निवासी हरिकरन यादव का बुधवार को निधन हो गया था। परिवार अभी इस गम से उबर भी नहीं पाया था कि गुरुवार को उनके लगभग 25 वर्षीय बड़े बेटे की भी मौत हो गई। लगातार दो मौतों से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक बेटा जन्म से ही दिव्यांग था और उसकी देखभाल उसके पिता ही करते थे। पिता के निधन के बाद वह गहरे सदमे में चला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बेटे ने अपने पिता की मौत का दुख सहन नहीं कर पाया, जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई और अंततः उसकी जान चली गई।वहीं, इस दोहरी त्रासदी से मृतक की मां की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। पति और बेटे दोनों को खोने के बाद वह गहरे सदमे में हैं और परिजनों द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस हृदयविदारक घटना की चर्चा कर रहा है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा

