फूड सेफ्टी ऑफिसर बने रिज्जवल पांडेय क्षेत्र व ग्रामीणों में खुशी की लहर
1 min readसुल्तानपुर।

जनपद के ग्राम सेमरौना, विकास खंड धनपतगंज के रिज्जवल पांडेय (चंचल) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए राजपत्रित ‘फूड सेफ्टी ऑफिसर’ पद पर चयन प्राप्त किया है। उनके इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
