March 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का 60 सदस्यीय दल प्रदेश के बाहर 05 दिवसीय एक्सपोजर विजिट कर वापस

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

आज दिनांक 20 मार्च 2026 को समग्र शिक्षा माध्यमिक सुल्तानपुर द्वारा आउट ऑफ स्टेट एक्सपोजर विजिट का 60 सदस्यीय दल शांतिकुंज, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार तथा आईआईटी रुड़की का पांच दिवसीय भ्रमण कर वापस लौट आया।
समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के राजकीय विद्यालयों से चयनित साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदेश के बाहर चयनित शिक्षण संस्थानों में रमन के लिए निर्देशित किया गया था जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह तथा जिला समन्वय अखिलेश पांडे द्वारा नोडल अधिकारी शैलेंद्र चतुर्वेदी तथा नोडल संगीता गुप्ता के नेतृत्व में 16 मार्च 2026 को केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के प्रांगण से प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह तथा जिला संबंधित अखिलेश पांडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया गया।
भ्रमण दल ने शांतिकुंज तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के परिसर का भ्रमण किया तथा वहां की गतिविधियों और उच्च शिक्षा के नवीनतम अवसरों से अवगत हुए। साथ ही आईआईटी रुड़की पहुंचकर सेंट्रल लाइब्रेरी, मुख्य भवन, कंप्यूटर आदि प्रयोगशालाओ तथा एलबीएस स्पोर्ट्स ग्राउंड का भ्रमण कर ख्यातिप्राप्त उच्च संस्थान की गतिविधियों, नई प्रौद्योगिकी और अनुसंधानों से अवगत हुए। यात्रा प्रभारी शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सभी सदस्यों ने भ्रमण में उत्साह तथा पूर्ण जिज्ञासा के साथ प्रतिभा किया और उच्च शैक्षिक संस्थानों की क्रियाकलाप और उत्तराखंड प्रदेश की संस्कृति से अवगत होकर लाभ प्राप्त किया। इस भ्रमण दल में अन्य मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाएं दिलीप यादव, कविता पांडे, इंदू मौर्य तथा रीतू सिंह सम्मिलित रही और एक्सपोजर विजिट को अपने कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *