March 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार किया भेंट

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की जमीनी तैयारियों तथा अयोध्या एवं आसपास के क्षेत्रीय मुद्दों पर संक्षिप्त लेकिन सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अभिनव सिंह राजपूत अध्यक्ष अभिनव भारत न्यास सीएम योगी से मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं अभिनव भारत न्यास द्वारा आयोजित समुत्कर्ष समरस भारत महायज्ञ में सादर आमंत्रित किया। साथ ही सुशील मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर शिष्टाचार भेंट किया। श्री त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या जिले में पार्टी को और मजबूत करने तथा विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।
मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष को संगठन को और सक्रिय करने तथा जन-समस्याओं के समाधान पर जोर देने की बात कही। इस शिष्टाचार भेंट से अयोध्या जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ता इसे पार्टी की मजबूती और आगामी योजनाओं के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *