विद्यालयों में मिड डे मील के संचालन हेतु स: समय गैस सिलेंडरो की आपूर्ति हो सुनिश्चित :- पंकज सिंह
1 min readविद्यालयों में मिड डे मील के संचालन हेतु स समय गैस सिलेंडरो की आपूर्ति हो सुनिश्चित
बांदा

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विद्यालयों में निर्बाध गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कराए जाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि शासन के आदेशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील पकाने का कार्य गैस सिलेंडरों से हो रहा है। शिक्षकों द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में गैस एजेंसियों द्वारा विद्यालयों को सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं। जबकि विद्यालय सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु एग्जम्पटेड (छूट प्राप्त)श्रेणी में आता है जिसमें गैस रिफिलिंग हेतु निर्धारित समय से पहले भी आवश्यकता होने पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने के आदेश है। यदि विद्यालयों में समय से सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे तो मिड डे मील संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
अतः जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जनपद के समस्त गैस एजेंसी संचालकों को परिषदीय विद्यालयों में सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु आदेशित करने की मांग की है। जिससे विद्यालयों में मिड डे मील निर्बाध रूप से संचालित होता रहे।
ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश, पंकज, मनोज, धनंजय उपस्थित रहे।
