March 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेसिंग में भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

शिक्षा क्षेत्र पूरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसिंग में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान पूनम रावत शामिल हुईं। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें नृत्य, एकांकी और नाट्य मंचन शामिल थे। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक और नशीले पदार्थों से होने वाली बुराइयों पर प्रभावी नाट्य प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। सेजल को इंस्पायर अवार्ड में दसवां स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। गरिमा और समा को खेल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया, जबकि राज और श्रेयांश को नृत्य कला में उनके योगदान के लिए पुरस्कार दिए गए।

वार्षिकोत्सव समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शीला देवी ने तथा संचालन महेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहायक अध्यापक अंजनी मौर्य, प्रीति लता सिंह, अंजलि दुबे, पुनीत यादव, ओमकार मौर्य और आरती वर्मा सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *