March 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रन फॉर विकसित राजस्थान का सफल आयोजन, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी किया रवाना

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

राजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। नगर परिषद मेला ग्राउण्ड से दौड़ को जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7.30 बजे नगर परिषद से मचकुण्ड धाम में हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल विभाग सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *