उप महानिरीक्षक सुरक्षा, राजस्थान अजय सिंह आईपीएस ने वृत्त कार्यालय ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) का किया वार्षिक निरीक्षण,
1 min readधौलपुर राजस्थान।
धौलपुर दौरे के दूसरे दिन उप महानिरीक्षक सुरक्षा, राजस्थान अजय सिंह आईपीएस ने वृत्त कार्यालय ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा रहे साथ।
श्रीमान उप महानिरीक्षक सुरक्षा, राजस्थान अजय सिंह आईपीएस ने आज सुबह धौलपुर दौरे के दूसरे व अंतिम दिन वृत्त कार्यालय ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम वृत्त कार्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निरीक्षण पुलिस व्यवस्था, साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखरखाव आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और कार्यालय की कार्यप्रणाली को परखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए्। इस दौरान उन्होंने बताया कि वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली और जनहितैषी बनाना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यवाही और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर ग्रामीण (सैंपऊ) उपस्थित रहें।
ब्यूरो विजय शर्मा

