March 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गल्ला व्यापारी से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया

1 min read
Spread the love

अयोध्या

कुमारगंज थाना क्षेत्र में गल्ला व्यापारी से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया।

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र बहादुर सिंह निवासी नौसहरा, थाना परसपुर (गोंडा) को गिरफ्तार किया।

26 फरवरी 2026 को आरोपी ने 9.5 क्विंटल सरसों बेचने के नाम पर व्यापारी से 50 हजार रुपये ठग लिए थे।

आरोपी ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताकर व्यापारी को झांसे में लिया।
सरसों थाने पर लदवाने की बात कहकर व्यापारी को थाने तक बुलाया।

चाबी लाने का बहाना बनाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद व्यापारी ने थाना कुमारगंज में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने जांच के बाद 15 मार्च को इटौंजा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से 23 हजार रुपये, फर्जी नंबर प्लेट लगी पैशन प्रो बाइक और 7 फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुईं।

इसके अलावा पुलिस की बैरेट कैप, सरसों के नमूने और मोबाइल फोन भी बरामद कर आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *