संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग गृहस्थी जलकर हुई खाक
1 min readबांदा

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के पीडब्ल्यूडी खंड 1 ओवर ब्रिज पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग बैग ,सिलाई मशीन सहित अन्य समान जलकर हुआ राख , पीडब्ल्यूडी के सामने व्यक्ति का परिवार सिलाई कर बैग बनाकर बेचकर परिवार का जीवन यापन करते थे, अज्ञात लोगों ने रात में उनके डिब्बे में आग लगा दिया जिससे दुकान में रखी 3 मशीनो सहित अन्य समान जलकर राख हो गया।
पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। विजय कुमार ने बताया कि रात को अज्ञात लोगों ने हमारी दुकान में आग लगा दी जिसमें रखी 4 सिलाई मशीन,बैग सहित अन्य समान जलकर राख हो गया है लगभग 2 लाख रुपए तक का पीड़ित का नुक़सान हो गया है ।
पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी है।
