October 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम महुआ में CPI का कारवां बढ़ा, विनायक कुमार त्रिवेदी ने ग्रहण की सदस्यता

1 min read
Spread the love


बांदा।

जनपद बांदा के ग्राम महुआ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के संगठन विस्तार के क्रम में युवा कामरेड विनायक कुमार त्रिवेदी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ कामरेड रामकृष्ण अवस्थी, जिन्हें ‘ऑक्सीजन बाबा’ के नाम से जाना जाता है, ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद कामरेड विनायक कुमार त्रिवेदी ने पार्टी के संविधान और विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पार्टी संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया गया। विनायक कुमार त्रिवेदी की सदस्यता को ग्राम महुआ में पार्टी की गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *