थाना समाधान दिवस में आए 35 शिकायती पत्र, पांच का हुआ निस्तारण
1 min read
मिल्कीपुर अयोध्या

कोतवाली इनायत नगर सर्कल के तीनों थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं।
कोतवाली इनायतनगर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार रंजन वर्मा ने की। यहां कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नही हो सका, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को जांच के लिए सौंप दिया गया।
वहीं कोतवाली कुमारगंज में नायब तहसीलदार आनंद प्रताप राय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां भी 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया।
इसके अलावा कोतवाली खंडासा में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने की। यहां कुल 11 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
अधिकारियों ने शेष शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश दिए और संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा वहीं नायब तहसीलदार रंजन वर्मा ने थाना समाधान दिवस में 11:00 बजे तक लेखपालों के न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए अटेंडेंस रजिस्टर मगाने की बात कही।
