March 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़

1 min read
Spread the love

अयोध्या

मामला अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील से जुड़ा है पीड़िता जगरानी पत्नी श्री नाथ, निवासिनी देवरिया , तहसील – मिल्कीपुर ने हमारे व्यूरो को बताया कि ग्राम सभा में उनकी जमीन गाटा संख्या – 224 जिस पर उनके पूर्वजों का कब्ज़ा व दख़ल रहा है और उसी पर उनका शौचालय भी बना था और आम, नीम, महुआ के पेड़ लगे थे ग्राम के दबंग राम गोविन्द, मुकेश, बिट्टन ने जबरन पीड़िता का शौचालय गिरवा दिया और पेड़ों को कटवा कर ज़मीन पर अवैध कब्जा कर लिया जबकि उक्त जमीन से दबंगों का कोई लेना देना नहीं है पीड़िता महिला ने तहसील प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत किया तो हल्का लेखपाल को दबंगों ने अपने धन से प्रभाव में ले लिया और शिकायत पर फर्जी रिपोर्ट लगा दी गई ,लेखपाल पर आरोप है कि वह दारू पीकर महिला से अभद्रता और शिकायत पर अभद्रता करता है क्योंकि वह कई बार शिकायतें कर चुकी है जब दबंग भूमि पर कब्जा कर रहे थे वह मौके पर खुद मौजूद था मामले मे महिला ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शिकायती पत्र जिलाधिकारी अयोध्या को जरिए आईजीआरएस ऑनलाइन करवाया है मामले के सम्बन्ध में जब पत्रकार टीम ने SDM मिल्कीपुर सुधीर कुमार से बात की तो उन्होंने पीड़िता को तहसील आने के लिए कहा और मामले में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। फिलहाल पीड़िता का कहना है कि पहले भी कई बार तहसील गई लेकिन तहसील प्रशासन ने मेरी नहीं सुनी अब देखना यह है कि SDM मिल्कीपुर मामले में क्या कार्यवाही करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *