शादी समारोह में पक्ष-विपक्ष के दिग्गजों का जमावड़ा
1 min readशादी समारोह में पक्ष-विपक्ष के दिग्गजों का जमावड़ा
बारुन बाजार में डॉ मस्तराम यादव के यहां वर-वधु को दिया आशीर्वाद
अयोध्या।मिल्कीपुर क्षेत्र के बारुन बाजार (भुलनापुर-देवरिया) निवासी डॉ मस्तराम यादव के यहां पुत्र की शादी समारोह में जिले के दिग्गजों का जमावड़ा रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के दर्जनों नेताओं ने पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। जिसमें प्रमुख रूप से अयोध्या सपा सांसद अवधेश प्रसाद, रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व सांसद विनय कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह (रोहित),ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया, अधिवक्ता हाईकोर्ट अजय पांडेय, प्रधान देवरिया सर्वादीन यादव, प्रधान अरमारुपीपुर धर्मचंद मौर्य, प्रधान सिड़हिर मनोज यादव,संतोष यादव, पूर्व प्रधान राज कुमार यादव, कोटेदार पंकज कौशल, राइस मिलर नवल जायसवाल, सपा नेता रितेश यादव, पूर्व जिला पंचायत महेंद्र यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत जिले की दर्जनों प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। शादी समारोह में मौजूद हजारों लोगों ने सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम का आनंद लिया।

