March 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आगामी त्योहार होली एवं रमजान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों ने निकाला मार्च

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
आगामी त्योहार होली एवं रमजान पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज अयोध्या जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में व्यापक रूट मार्च निकाला गया। जहां पर पुलिस बल ने संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में मोटरसाइकिलों के माध्यम से फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
यह मार्च रनापुर, अछोरा, खड़भाड़िया, भिटारी, आनंदनगर, लखनगंज, धरमगंज, पलिया प्रताप शाह, रेवना, सिंधौरा, सागरपट्टी, पलिया लोहानी, हैरिंग्टनगंज, चमैला सहित विभिन्न गांवों और बाजारों से होकर गुजरते हुए पुन इनायत नगर थाना अंतर्गत हैरिंग्टनगंज चौकी पर समाप्त हुआ।
जहां पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में वहीं पुलिस ने प्रमुख संवेदनशील मार्गों और बाजारों में मोटर साइकिलों से फ्लैग मार्च कर आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया । फ्लैग मार्च क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में व,थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज आशीष सिंह,चौकी प्रभारी बारुन यदुनाथ सिंह,चौकी प्रभारी शाहगंज राम मूरत कनौजिया,उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह,आलोक सिंह,गौरव सिंह,उत्कर्ष सिंह,अमरजीत पटेल, वीरेंद्र सिंह,सोनाली गुप्ता सोनाक्षी,सोनम कांस्टेबल धीरेंद्र मिश्रा रामज्ञा,राजेश कुमार,मनीष उपाध्याय,सुरेश मौर्या सहित अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *