February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त पुलिस थानों पर आयोजित हुआ शहीद दिवस कार्यक्रम।
राष्ट्रपिता के सम्मान में दो मिनट का मौन रख, राष्ट्रपिता को किया गया नमन।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर सहित जिले के समस्त पुलिस थानों पर शहीद दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक
विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के सभी थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थानों में उपस्थित समस्त थानाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया तथा उनके सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

धौलपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को सदैव प्रेरणा स्वरूप मानते हुए समाज में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *