February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय स्थित स्किल लैब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित
धौलपुर,

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय स्थित स्किल लैब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया।
इस सम्बंध में सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिसका उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान करते हुए आमुखीकरण किया जाना है। गर्ग ने कहा कि 19 जनवरी से विभाग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण संकेतकों पर फोकस कर प्रेरणा अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी की सेवाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों का पंजीयन, पूर्व शाला शिक्षा पर ध्यान तथा पोषण के प्रति जागरुकता लाना है। इस अभियान में बच्चों के अपार आईडी बनाने पर फोकस किया जाएगा। इस अवसर पर सीडीपीओ ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पोषण ट्रेकर पर चर्चा करते हुए पोषण ट्रेकर पर आंगनबाड़ी खुलने की स्थिति, वृद्धि निगरानी व पोषाहार वितरण की प्रविष्टि नियमित दर्ज करने के निर्देश दिए। गर्ग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि केंद्रों पर हर माह ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस आयोजित किए जाएं।
प्रशिक्षण मे बतौर प्रशिक्षक महिला पर्यवेक्षक प्रभा झा और ममता जैन ने पोषण ट्रेकर की उपयोगिता व प्रयोग तथा पोषण अभियान पोर्टल पर डेशबोर्ड एंट्री के बारे में समझाया। रॉकेट लर्निंग से गायत्री किरार ने पूर्व शाला शिक्षा के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर धौलपुर ग्रामीण क्षेत्र सरानीखेड़ा व शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, पोषण अभियान के जिला समन्वयक विमल मुद्गल, जिला परियोजना सहायक नरगिस, सहायक लेखाधिकारी मांगी लाल आर्य, वरिष्ठ सहायक अंकुर शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजय निर्वाण उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *