विधायक सीताराम वर्मा ने 7 करोड़ 35 लाख रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
1 min readलंभुआ,सुलतानपुर।
विधानसभा लंभुआ के विकासखंड लंभुआ में तीनों ब्लॉकों के विभिन्न पंचायतों में 7 करोड़ 35 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शुक्रवार को लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा ने शिलान्यास किया। शिलान्यास की सभी योजनाएं विधायक मद से स्वीकृत की गई हैं। विधायक ने शिवगढ़ में हरिलाल वैध के घर से विजय बहादुर के घर तक सड़क निर्माण, चौकिया में अजय पांडे के घर से प्रवीण कुमार सिंह के घर तक निर्माण कार्य,भदैया ब्लॉक में ग्राम पंचायत कैभे महेश्वर रोड से काली माता मंदिर तक का नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी क्रम में पीपी कमैचा ब्लॉक में ग्राम सोनवा में NH 730 से नीरज के घर होते हुए अवधेश मिश्रा के घर तक नव निर्माण,ग्राम भीटी में भोला यादव के घर से हरिश्चंद्र यादव की दुकान तक नवनिर्माण समेत 64 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजना पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है,वहीं ब्लॉक में हुए करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की जानकारी मीडिया को ना देना भी चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह,ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह,पूर्व प्रधान देवी सिंह काका एवं तीनों ब्लॉक के समस्त कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

