सचिव रेखा यादव ने धुलकोट रोड स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण
1 min readसचिव रेखा यादव ने धुलकोट रोड स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण
जरूरतमंदों के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
धौलपुर,
सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने धूलकोट रोड निहालगंज थाने के पास स्थित आश्रय स्थल रैन बसेरे का निरीक्षण किया।
सचिव द्वारा रैन बसेरों में सर्दी से बचाव हेतु मूलभूत सुविधाएं कम्बल, रजाई, गद्दे, स्वच्छ पेयजल, पुरुष एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक ठहरने की व्यवस्था के साथ शौचालय की साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम रैन बसेरे में आए व्यक्तियों के लिए उपस्थित एंट्री रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमें आने वाले व्यक्तियों की एंट्रियां चेक की एवं सचिव ने इंचार्ज से जानकारी लेते हुए कहा कि कोई व्यक्ति के पास पहचान पत्र नहीं होने पर क्या दस्तावेज लेते हैं तो इंचार्ज ने बताया कि उनकी उसी समय लोकेशन से फोटो लेते हैं एवं वीडियो भी बनाई जाती है। इंचार्ज ने यह भी बताया कि अभी तक ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं आया है जिसका पहचान पत्र न हो इसके साथ ही इंचार्ज ने बताया कि अगर कोई संदिग्ध आता है तो उसकी सूचना थाने में दे दी जाती है। उसके बाद भूतल पर स्थित महिलाओं के लिए बने कमरे का निरीक्षण किया तो निरीक्षण के दौरान कोई भी महिला नहीं मिली उसके बाद प्रथम मंजिल पर पुरुषों के लिए बने कमरे का निरीक्षण किया तो निरीक्षण दौरान वहां भी कोई पुरुष नहीं था रैन बसेरे में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के लिए सुविधाएं कंबल, रजाई, गद्दों, तकिया आदि का भी निरीक्षण किया एवं निर्देश दिए कि साफ-सफाई का और विशेष ध्यान रखें। टॉयलेटों का निरीक्षण किया एवं रसोईघर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने जानकारी ली कि आज कितने लोगों ने खाना खाया है तो इंचार्ज ने बताया कि आज 30 लोगों ने खाना खाया है एवं इंचार्ज ने बताया कि रैन बसेरे में इंदिरा रसोई है जिसमें 8 रुपए में उपस्थित व्यक्तियों को खाना दिया जाता है एवं सचिव द्वारा खाने की क्वालिटी भी चेक की जिसमें आज मूंग की दाल, पत्तागोभी की सब्जी, अचार और चपाती बना हुआ था।
सचिव द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि राज्य सरकार के द्वारा सर्दी से बचाव हेतु आश्रय स्थल संचालित किये गये हैं। कोई भी व्यक्ति इन आश्रय स्थलों में निःशुल्क रात्रि विश्राम कर सकता है। जरूरतमंद, बेसहारा एवं असहाय व्यक्तियों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए और सर्दी से अपना बचाव करना चाहिए। आश्रय स्थल में रखने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इस मौके पर कनिष्ठ विधि अधिकारी नरेश रावत, केयर टेकर प्रशांत शर्मा, विशाल, ऋषिकेश, वेदप्रकाश शर्मा एवं स्टेनो राहुल डंडोतिया उपस्थित रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा

