हर्ष फायरिंग करना ग्राम प्रधान को पड़ गया महंगा जिलाधिकारी ने उसका शास्त्र लाइसेंस कर दिया निरस्त,
1 min read
अयोध्या
अयोध्या जनपद के रुदौली तहसील क्षेत्र से एक बड़ी खबर
हर्ष फायरिंग करना ग्राम प्रधान को पड़ गया महंगा जिलाधिकारी ने उसका शास्त्र लाइसेंस कर दिया निरस्त,
ग्राम प्रधान ने रिपीटर से ऐसी चलाई गोली कि गोली के साथ चला गया शस्त्र लाइसेंस, चली गई रिपीटर, चले गए कई सारे अरमान, चला गया फर्जी भौकाल
अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के सरैठा निवासी पूर्व प्रधान धीर सिंह की शिकायत पर हुई बड़ी कार्रवाई
स्थानीय पुलिस लगातार आरोपी को बचाने का कर रही थी प्रयास लेकिन पूर्व प्रधान धीर सिंह के दिए गए साक्ष्य ने ग्राम प्रधान व उसके बेटों नहीं दिया बचने का कोई मौका
वर्ष 2024 में दीपावली के दिन ग्राम प्रधान अमरेश यादव व उसके दो बेटे चंदन यादव और पंकज यादव द्वारा की जा रही थी हर्ष फायरिंग जिसका वीडियो तेजी से हुआ था वायरल
कई सारे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के साथ सरैठा के पूर्व प्रधान धीर सिंह ने की थी शिकायत जिलाधिकारी ने कर दी एक बड़ी कार्रवाई शस्त्र का लाइसेंस हुआ निरस्त शस्त्र को माल खाने में जमा कराने का का दिया आदेश
जब उच्च अधिकारी हुए सख्त तो ऐसे में स्थानीय पुलिस की टूटी कुंभकर्णी नींद आनन फानन में लगाई रिपोर्ट
आरोपियों के विरुद्ध जल्द ही दर्ज हो सकता है मुकदमा धमकी देने की पीड़ित ने की है शिकायत
पटरंगा पुलिस के भूमिका पर खड़े हुए कई सवाल लाइसेंस होल्डर पंकज कुमार यादव को बचाने में स्थानीय पुलिस ने अपनी भी साख लगा दी थी गांव पर।

