February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शराब मुक्त करने की उठी मांग, शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट का जनआंदोलन का आह्वान

1 min read
Spread the love

अयोध्या को शराब मुक्त करने की उठी मांग, शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट का जनआंदोलन का आह्वान

अयोध्या।

शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट ने अयोध्या को पूर्ण रूप से शराब मुक्त घोषित किए जाने की मांग करता है जल्द की नागरिकों के साथ बैठक करके उच्च अधिकारियों से मिलकर शराब बंदी की मांग करेगा।
ट्रस्ट ने इस मुद्दे को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए आमजन से समर्थन की अपील की है। ट्रस्ट का कहना है कि शराब के कारण न केवल पारिवारिक ढांचा कमजोर हो रहा है, बल्कि समाज में अपराध, घरेलू हिंसा और आर्थिक बदहाली जैसी समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं।
ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह ने कहा कि अयोध्या एक धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है, जिसकी पहचान मर्यादा, आस्था और संस्कारों से जुड़ी हुई है। ऐसे पवित्र शहर में शराब की खुलेआम बिक्री समाज के मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब की लत के चलते अनेक परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। घरों की आय शराब में खर्च हो रही है, जिससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने जिस समाज की कल्पना की थी, वह नशामुक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर हो। उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट अयोध्या को शराब मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहा है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, महिलाओं, युवाओं और संत समाज से इस मुहिम में आगे आने का आह्वान किया।
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक संगठन की मांग नहीं, बल्कि समाज को बचाने की आवश्यकता है। यदि समय रहते शराब पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया तो इसके दुष्परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भुगतने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *