February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सुपर ओवर ने केपीएल टूर्नामेंट को बनाया ऐतिहासिक, हजारों दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

1 min read
Spread the love

आरएनसी रुदौली को हराकर एपीएस खिहारन फाइनल में

भाजपा नेता अजीत मौर्य ने खिहारन टीम के अगुवा नौशाद खान को सम्मानित किया

सुपर ओवर ने केपीएल टूर्नामेंट को बनाया ऐतिहासिक, हजारों दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

मिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर के करमडांडा में चल रही केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 5 के सातवें दिन शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। एपीएस क्रिकेट क्लब खिहारन ने सेमीफाइनल में आरएनसी क्रिकेट क्लब रुदौली को तीन रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 
इससे पहले, खिहारन ने क्वार्टर फाइनल में सोनी इलेवन सुल्तानपुर को सुपर ओवर में हराया, जिसमें एपीएस खिहारन और सोनी इलेवन सुल्तानपुर के बीच मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें खिहारन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 रन बनाए। जवाब में सोनी इलेवन सुल्तानपुर की टीम 11 रनों से मुकाबला हार गई। इस मैच में सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी करने वाले विवेक हरियाणा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबला आरएनसी क्रिकेट क्लब रुदौली और एपीएस क्रिकेट क्लब खिहारन के बीच हुआ। खिहारन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर 114 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएनसी क्रिकेट क्लब रुदौली ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया परंतु मुकाबला तीन रनों से गंवा दिया। आरएनसी क्रिकेट क्लब के कप्तान मोहम्मद सद्दाम ने 53 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में 48 रन बनाने वाले बलराम पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। 
वहीं फाइनल में पहुंचने पर खिहारन टीम के अगुवा नौशाद खान को ग्राम प्रधान खिहारन व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने सम्मानित किया है उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए खिहारन टीम की प्रशंसा किया है और टीम को बधाई दिया है।
मैच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद सलमान, रमन ओझा और गोलू खान ने निभाई। कॉमेंटेटर का कार्य अभिनंदन दुबे, मोहम्मद सदीक और बलरामपुर से चलकर आए अतीकुर्रहमान गुड्डू ने किया। स्कोरर की भूमिका सनाउल हक ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *