उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अखिलेश यादव पर साधा निशाना
1 min readओम प्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के बोल
सुल्तानपुर

खेती किसानी के दिनों में 60 दिन मनरेगा का काम नहीं होगा। जिसको काम चाहिए , वह प्रार्थना पत्र देगा और काम नहीं मिलने पर 15 दिन के अंतराल पर उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में गृह प्रवेश के दौरान यादव ना बुलाकर 6 ब्राह्मण बुला लिए। किसी के साथ यादवों से पूजा करने की जो उनके दावे थे, वह हवा हवाई हो गए। जी रामजी योजना के तहत मजदूर के काम करने के 7 दिन के भीतर उसे भुगतान करना पड़ेगा। यदि भुगतान नहीं किया गया तो उसे पैसे पर ब्याज देना पड़ेगा। दूसरा 100 दिन से बढ़कर 125 दिन काम की गारंटी कर दी गई है। 60 दिन किसानों के यहां काम करना होगा। जी राम जी योजना में काम नहीं होगा। खेती किसानी के काम को बेहतर करने के लिए यह बदलाव किया गया है। मनरेगा में काम करके मजदूर भटकते रहते थे और उन्हें भुगतान नहीं मिल पाता था।मनरेगा का नाम बदलने से गांधी जी का नाम खत्म नहीं हो जाएगा। कांग्रेस के पास राजनीति करने का और कोई मुद्दा नहीं है। मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने का काम भारत सरकार का है ना कि यूपी सरकार का। मैं सीएम योगी से अभी हाल में मिलकर आया हूं। उन्होंने कहा कि एस आई आर का काम पूरा हो जाने दीजिए। पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएंगे।
