एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा–2026 निःशुल्क पंजीकरण, 08 फरवरी को होगी परीक्षा
1 min readगोंडा/इटियाथोक। ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा एवं स्कॉलरशिप डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित की जा रही एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा (ETSE–2026) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। संस्था ने इस वर्ष परीक्षा का पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क रखने का निर्णय लिया है, जिससे कोई भी विद्यार्थी आर्थिक कारणों से इस परीक्षा से वंचित न रह जाए। संस्था के अनुसार ETSE–2026 का पंजीकरण 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगा, जबकि परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी 2026 (रविवार) को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा पूर्व की भांति निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण, शहरी, गरीब एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक समान मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी प्रतिभा को पहचान मिल सके और उन्हें शिक्षा एवं करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, प्रमाण पत्र, सम्मान के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें। एकलव्य प्रतिभा खोज परीक्षा एवं स्कॉलरशिप डेवलपमेंट काउंसिल ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाएँ और विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ETSE–2026 में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। अधिक जानकारी के लिए छात्र एवं अभिभावक मोबाइल नंबर 8005400670 व मेल आईडी etsesdc@gmail.com
पर संपर्क कर सकते हैं।

