March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न,नए पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज,गोंडा।

तहसील क्षेत्र के धौरहरा चौराहा स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई नए पदाधिकारियों को सदस्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम में अरविंद गिरी उर्फ पिंटू बाबा को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया, जिनका उपस्थित पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को संगठन की शपथ भी दिलाई गई। बैठक के दौरान सैकड़ों पदाधिकारियों को संगठन से जोड़ते हुए नए कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश सलाहकार अनिल शुक्ला, अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, जिलाध्यक्ष श्री श्री सुनील पुरी महाराज, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविंद गिरी पिंटू बाबा, महिला जिला अध्यक्ष सप्ताह मिश्रा, जिला प्रभारी विजय भारती, विधि सलाहकार मोहित मिश्रा, अनिल तिवारी दिवाकर पाण्डेय गुड्डा गोस्वामी ललिता देवी सोनी सविता सिंह सहित अन्य कई महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

फाउंडेशन का सतर्कता अभियान शुरू

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने सतर्कता अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी और जिला अध्यक्ष श्री श्री सुनील पुरी जी महाराज के नेतृत्व में ग्राम सभा अध्यक्षों की नियुक्ति का कार्य आरम्भ किया गया। जनसभा के दौरान बताया गया कि जिलाध्यक्ष की व्यस्तता को देखते हुए अरविंद गिरी उर्फ पिंटू बाबा को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही ग्राम सभा अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मुख्य कार्यों में प्रत्येक ग्राम में साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों तक पहुँचाना, ग्रामीणों को जागरूक करना तथा मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाना शामिल है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता, संस्कार और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि यह सतर्कता अभियान निरंतर जारी रहेगा और संगठन समाजहित में अपने सेवात्मक कार्य विस्तार के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *