February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मोहम्मद यूसुफ पवित्र उमरा यात्रा के लिए रवाना

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

अयोध्या जिले के शाहगंज निवासी मोहम्मद यूसुफ पुत्र अब्दुल जलील शुक्रवार शाम को उमरा यात्रा के लिए रवाना हो गए। वह मदीना और मक्का की पवित्र यात्रा पर निकले हैं। इस्लाम धर्म में उमरा को एक बहुत ही पवित्र धार्मिक यात्रा माना जाता है, जिसे ‘छोटा हज’ भी कहा जाता है।मोहम्मद यूसुफ की उमरा यात्रा के विदाई समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनकी सफल यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बख्तियार खान, मौलाना उस्मान कादरी, कारी रकीमुद्दीन, कारी नियाज अहमद, एडवोकेट मुख्तार खान , मो. अनीस, अकबर अली, मो. तारिक, मो. शकील, मो. इमरान, मो. अल्ताफ, मो. शुऐब, मो. लतीफ खान, मो. उबैद, मो. शादाब, मो. उस्मान और मो. सुहेल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *