February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजसेवी संस्था कल्याणम करोति ने दिव्यांग जनों हेतु सहायक उपकरण वितरण के लिए पंजीकरण शिविर का किया आयोजन

1 min read
Spread the love

समाजसेवी संस्था कल्याणम करोति ने दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरण वितरण के लिए पंजीकरण शिविर का किया आयोजन

23 जनवरी 2026, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर सहायक उपकरणों का निःशुल्क किया जायेगा वितरण

गोण्डा।

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को समाजसेवी संस्था कल्याणम करोति एवं श्री हरि नारायण साईं मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट गोण्डा के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री हरि नारायण सावित्री देवी मिनी चैरिटेबल क्लीनिक, दीवानी कचहरी गेट के सामने, लखनऊ रोड, गोण्डा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, संरक्षक संजय जायसवाल, कल्याणम करोति के महासचिव राष्ट्र गौरव शर्मा (लखनऊ), अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, विपिन पाण्डेय, के. बी. सिंह डॉक्टर अमित सिंह वेद प्रकाश तिवारी डॉ एसपी वर्मा सहित श्री हरि नारायण सावित्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट से जुड़े डॉ. राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, पुनीता मिश्रा एवं ज्योति सिंह ने भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के कल्याण एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) तथा दिव्यांग महिलाओं हेतु सिलाई मशीन प्रदान करने के लिए पंजीकरण किया गया है। शिविर में लगभग 250 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया। संस्था के संरक्षक एवं समाजसेवी संजय जायसवाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था के अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि जिन दिव्यांगजनों का आज पंजीकरण किया गया है, उन्हें 23 जनवरी 2026, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *